पुण्यतिथि को चंपावत कांग्रेस ने मनाया न्याय दिवस
कुमाऊं शिल्पकार सभा के संस्थापक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को 66वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
देवभूमि टुडे
चंपावत। कुमाऊं शिल्पकार सभा के संस्थापक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को 66वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। चंपावत में कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में हुए कार्यकम में स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने उनकि पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया।

वक्ताओं ने कहा कि मुंशीजी ब्रिटिश काल में दलितों को सेना में प्रतिनिधित्व दिलाने वाले पहले समाज सुधारक थे। उस समय उत्तराखंड का दलित वर्ग घोर गरीबी, अंधविश्वास, अशिक्षा और जातीय शोषण का शिकार था। ऐसी तमाम बुराइयों से निजात दिलाने और लोगों को जागरूक करने में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में एडवोकेट निर्मल सिंह तड़ागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर, नीरज पांडेय, नानू बोहरा, किरन देवी, आशा देवी, भुवन जोशी, कमल सिंह रैंसवाल, उमेश शर्मा, दीपक जोशी, शंकर सिंह बोहरा, ललित देव, मनोज जिह रावत आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
© 2026. All Rights Reserved.