इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक से नवाजे जा चुके है चंपावत के CO शिवराज सिंह राणा को सेवानिवृति पर दी विदाई
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा लंबी सेवा के बाद रिटायर हो गए है। आज 31 जनवरी को आखिरी कार्यदिवस पर उन्हें सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। शिवराज सिंह राणा ने पुलिस अधिकारी के रूप में कुशलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। राणा ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुए विदाई समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए गए। साथ ही भावी जीवन के सुखमय होने की कामना की गई। उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी सदैव पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बने रहेंगे तथा उनका सहयोग और सद्भावना विभाग को मिलता रहेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल सहित पुलिस के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.