चंपावत नगर पालिका ने सीवेज बहाने के मामले में और 3 चालान प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग करने पर किए गए
देवभूमि टुडे
चंपावत। नगरपालिका परिषद ने नियमों के उल्लंघन पर 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि 4 लोगों के चालान काटने के साथ ही कुल ₹900 का जुर्माना भी वसूला गया।

चंपावत के नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता एवं नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आज 23 मार्च को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 4 चालान किए गए। जिनसे कुल ₹900 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के अंतर्गत 1 चालान सीवेज बहाने के मामले में और 3 चालान प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग करने पर किया गया।
अभियान में नगरपालिका कर्मी प्रकाश गिरी, ललित मोहन पुनेठा, पवन पांडे एवं सूरज पुनेठा शामिल थे। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेप ने आम नागरिकों से नगर को साफ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग और प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग नहीं करने की अपील की है।
© 2026. All Rights Reserved.