Thursday May 14, 2026

चंपावत और लोहाघाट में आबकारी विभाग की कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। आबकारी विभाग ने आज 13 मई को लोहाघाट और चंपावत में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। जिला आबकारी अधिकारी आरएल शाह ने बताया कि कहीं से भी ओवररेटिंग की शिकायत नहीं मिली। अलबत्ता चंपावत में एक दुकान में कतिपय मिलने पर चालान किया गया है।

शराब की दुकान का निरीक्षण करती आबकारी टीम।

निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने दुकानों में बिक्री व्यवस्था, निर्धारित मूल्य सूची, डिजिटल भुगतान व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। टीम ने सभी दुकान संचालकों को शराब की बिक्री निर्धारित दाम के अनुसार निर्धारित दरों पर ही सुनिश्चित की जाए। सभी दुकानों में स्वाइप मशीनें संचालित मिलीं। डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोट और सीसीटीवी कैमरे भी ठीक हाल में मिले। आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी के नेतृत्व में निरीक्षण करने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह राणा तथा आबकारी सिपाही सुनीता एवं वंदना शामिल रहीं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.