टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष अमित जुकरिया, उपाध्यक्ष सुरेश उप्रेती और अन्य सदस्यों को महेश चंद्र चौड़ाकोटी ने दिलाई शपथ
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष सहित निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इसी के साथ नए निदेशक मंडल
ने कार्यभार संभाला। सहकारिता आंदोलन से जुड़े रहे और पिछले चार दशक से धूरा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी ने अध्यक्ष अमित जुकरिया, उपाध्यक्ष सुरेश उप्रेती को शपथ दिलाई।



समिति के संचालक मंडल के सदस्य मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, अमित साह, रोशन चंद्र और नामित प्रतिनिधि एवं दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त जोशी ने भी शपथ ली। अध्यक्ष जुकरिया ने कहा कि टनकपुर समिति की स्थिति को सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। इस क्रय-विक्रय समिति के सचिव शोभित अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में टनकपुर सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह महर, बनबसा भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, रमेश चंद्र मुरारी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.