Monday Nov 2, 2026

जिन 4 राज्यों में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन्हें छोड़कर शेष राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी 2027 से होगी जनगणना-2027

मणिपुर में जनगणना की तिथि का अभी ऐलान नहीं

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। भारत की जनगणना-2027 का आगाज इस साल 1 दिसंबर से शुरू होगा। जनगणना कार्य 4 जनवरी 2027 तक चलेगी। इस अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जबकि इससे पूर्व 16 नवंबर से 30 नवंर तक नागरिकों को स्व गणना का विकल्प भी मौजूद रहेगा। आम लोगों के बीच जनगणनना कार्यक्रम को लेकर उपजी भ्रांतियों को दूर करने के मद्देनजर उत्तराखंड की जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने स्थिति स्पष्ट की है।

 

जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव।

दरअसल भारत की जनगणना-2027 की शुरुआत अधिकांश राज्यों में 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इसके बाद 1 मार्च से 5 मार्च तक संशोधन चरण होगा। इनमें वे राज्य शामिल हैं, जहां विधानसभा चुनाव नहीं है। यानी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर को छोड़ देश के अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेश। लेकिन उत्तराखंड सहित कुल 4 राज्यों में जनगणना कार्य 1 दिसंबर से शुरू होगा। अलबत्ता मणिपुर की जनगणना-2027 की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.