Sunday Jul 26, 2026

चंपावत क्षेत्र का मामला

आरोपित पीलीभीत जिले का युवक  

एक साथ काम करते थे पीड़िता और आरोपित

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत शहरी क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ POCSO (लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक साढ़े 17 वर्षीय किशोरी को पेट दर्द होने में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण में किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। वन स्टॉप सेंटर ने किशोरी की काउंसलिंग करने के साथ ही मामले की जानकारी कोतवाली को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 25 साल के पीलीभीत निवासी आरोपित सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि आरोपित को अदालत ने कल 5 जून 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपित और पीड़िता एक ही जगह काम करते थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.