Friday Oct 16, 2026

शनि मंदिर के पास जुआ खेल रहे 8 लोगों को बनबसा पुलिस ने दबोचा

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा के शनि मंदिर के पास जुआ खेलते 8 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

बनबसा के थानाध्यक्ष विनय मित्तल के नेतृत्व में 14 अक्टूबर की शाम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 8 (तारा सिंह नेगी, किशन आर्या, देव सिंह चौहान, बंटी गुप्ता, साबिर हुसैन, बनवारी लाल और अनीस अहमद) जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से ताश के 52 पत्तों के अलावा 21170 रुपये नकद बरामद हुए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा शारदा बैराज चौकी के प्रभारी नरेश सिह मेहरा, उप निरीक्षक धीरज सिह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम अहमद, विजय राणा, ललित मोहन जोशी और पंकज सजवाण शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.