Tuesday Oct 27, 2026

अलीगढ़ के शमसुद्दीन के कब्जे से बरामद हुई 908 ग्राम चरस

टनकपुर किरोड़ा नाले के पास पकड़ा गया आरोपी, चरस की सप्लाई करने वाले देवीधुरा क्षेत्र के जमन सिंह पर भी केस

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। SOG और चंपावत पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को 908 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एवं चरस की सप्लाई करने वाले जमन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर के पास किरोड़ा नाले की ओर सड़क पर चेकिंग के दौरान तलाशी में एक व्यक्ति के कब्जे से 908 ग्राम चरस बरामद हुई।  अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शमसुद्दीन निवासी नूर नगर, भुजपुरा, कोतवालीनगर, अलीगढ़ के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/27A/29 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही पूछताछ में उजागर हुए देवीधुरा क्षेत्र जमन सिंह के खिलाफ भी केस किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त ने देवीधुरा के मेतड़ा गांव के जमन सिंह से 45 हजार रुपये में चरस खरीदने की बात बताई। बकौल अभियुक्त वह 25 अक्टूबर को चरस लेने आया था और रात में जमन सिंह के घर रूकने के बाद 26 अक्टूबर को वापस अलीगढ़ जा रहा था।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मी:

SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, तपेंद्र जोशी व महेंद्र डंगवाल, ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, संजय कुमार एवं राजकुमार।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.