Friday Oct 23, 2026

बलिदानी सैनिक शिरोमणि चिल्कोटी बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से चंपावत में हुआ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ  इंजीनियरिंग सर्विसेज के स्वामी बंशीधर चिलकोटी ने नौजवानों को करियर निर्माण के टिप्स दिए

देवभूमि टुडे

चंपावत। छात्र-छात्राओं पहले अपनी योग्यता, क्षमता को तौले फिर रूचि के अनुरूप करियर का चयन करें। लक्ष्य को लेकर किसी तरह की दुविधा न हो, समय की कीमत को पहचाने और सही मार्गदर्शन को  गांठ बांधें, तो कामयाबी की राह आसान होगी। बलिदानी सैनिक शिरोमणि चिल्कोटी बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आज 22 अक्टूबर को पीएम श्री जीआईसी में हुए कार्यक्रम में कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ  इंजीनियरिंग सर्विसेज के स्वामी बंशीधर चिलकोटी ने नौजवानों के करियर निर्माण और भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

चंपावत में करियर काउंसलिंग का शुभारंभ करते मुख्यअतिथि।

प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और ट्रस्ट के संस्थापक जनार्दन चिल्कोटी के संचालन में हुए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का मुख्य अतिथि रिटायर्ड सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी  लोकमणि पंत और बंशीधर चिल्कोटी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, रोजगार की संभावनाओं और भविष्य में करियर परिवर्तन के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी गई। कहा गया कि सही समय पर करियर संबंधी जानकारी मिलने से छात्र-छात्रा अपने भविष्य की दिशा के चयन में बेहतर निर्णय ले सकते हैं, जो उन्हें कामयाब बनाने का महत्वपूर्ण पड़ाव हो सकता है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.