पूर्णागिरी मार्ग पर मलबा आने से कल बाटनागाड़ नाले से रोखड़ में लुढ़क गई थी कार
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर कल 4 सितंबर को बाटनागाड़ में एकाएक आए मलबे की चपेट में आने से रोखड़ में लुढ़की कार को आज 5 सितंबर को निकाल लिया गया। जेसीबी मशीन से कार को निकाला गया। कार को खासा नुकसान हुआ है।


ठुलीगाड़ से टनकपुर जा रही कार कल 4 सितंबर की शाम करीब 6 बजे टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ में एकाएक आए मलबे की चपेट में आ गई थी। कार कुछ ही देर में मलबे से करीब 100 मीटर दूर रोखड़ में लुढ़क गई थी। गनीमत यह रही कि कार में चालक सहित सवार सभी पांचों लोग सुरक्षित बच गए। अलबत्ता कार चालक संजय गंगवार (32) पुत्र कल्लू सिंह निवासी इमली पड़ाव टनकपुर को मामूली चोट आई। उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद चालक को डिस्चार्ज कर दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.