3 घायल हायर सेंटर रेफर, 2 को छुट्टी
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी कठौल के पास 70 मीटर खाई में लुढ़की कार
मुन्स्यारी से हरियाणा के सोनीपत जा रही थी कार
देवभूमि टुडे
चंपावत। मुन्स्यारी से सोनीपत (हरियाणा) जा रही एक कार टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के पास दुर्घनाग्रस्त होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित 5 लोग घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद 3 घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। सभी घायल हरियाणा सोनीपत के रहने वाले हैं। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया गया है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक कार संख्या (HR10AN7221) पिथौरागढ़ जिले के मुन्स्यारी से सोनीपत (हरियाणा) जा रही थी। आज 10 जून के तड़के 3:21 बजे कार NH पर चल्थी कठौल-शीशनगर के बीच असंतुलित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक सहित 5 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस मौके पर पहुंंचे और रेस्क्यू कर सभी घायलों को 70 मीटर गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। आपात सेवा 108 की एंबुलेंस से घायलों को उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।
डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि घायल मोहित (33) पुत्र जगजीत, निवासी किलोधड़, थाना सोनीपत, अमनदीप (30) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम जाहरी, थाना सदर सोनीपत और अतुल (32) पुत्र सतपाल, निवासी शहजादपुर, थाना सोनीपत को प्राथमिक क्लास के बाद हायर सेंटर सफल किया गया है। वहीं विवेक (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम जाहरी, सदर सोनीपत और चालक आदित्य (32) पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार, निवासी ग्राम शहजादपुर, सोनीपत सदर को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।



© 2026. All Rights Reserved.