Wednesday Jul 15, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीशनगर के पास हुआ हादसा

प्राथमिक इलाज के बाद 3 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीशनगर के पास एक कार 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में 4 यात्री चोटिल हो गए। 3 घायल एक ही परिवार के थे। सभी जख्मी लोगों का टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। 3 चोटिल यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त कार।
रोहित, भुवन पंगरिया, श्रेयांश पंगरिया एवं सुनीता पंगरिया। (क्रमश: ऊपर से नीचे)

चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि आज 13 जुलाई की अपरान्ह टनकपुर से लोहाघाट जा रही एक कार (यूके 03ए/2492) चल्थी-अमोड़ी के बीच शीशनगर में बेकाबू होकर 50 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्थानीय नागरिकों ने घायलों का रेस्क्यू किया। पुलिस ने घायलों को सिन्याड़ी तक अपने वाहन से और फिर आपात चिकित्सा सेवा 108 की एबुलेंस से टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कार चला रहे कार स्वामी भुवन पंगरिया सहित 4 लोग जख्मी हो गए। टनकपुर उप जिला अस्पताल के डॉ. ज्ञानेश्वर यादव के मुताबिक 3 घायलों के सिर और हाथ में चोट लगी है। इन तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायल हुए ये यात्री:

1.रोहित (29) पुत्र राम सिंह बोहरा, तल्लागांव, चंपावत।

2.भुवन पंगरिया अमित (36) पुत्र रमेश पंगरिया, खेतीखान, लोहाघाट।

3.सुनीता पंगरिया (28) पत्नी भुवन पंगरिया, खेतीखान, लोहाघाट।

4.श्रेयांश पुत्र भुवन पंगरिया, खेतीखान, लोहाघाट




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.