पौड़ी जिले के कोटद्वार में सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल
देवभूमि टुडे
कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। यहां एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित 7 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हैं। पुलिस, SDRF और प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि हादसे का शिकार हुआ वाहन आज 28 नवंबर की अपरान्ह रिखड़ीखाल से भंगलवाड़ गांव जा रहा था। गांव पहुंचने से पहले ही वाहन खाई में गिर गई। गाड़ी के मालिक अनिल देवराड़ा ही वाहन चला रहे थे। हादसे में फिलहाल 7 लोगों की मौत हो गई है। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई है। घायलों को निकालने का काम चल रहा है। कार में सवार सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और दीदी-भुलि योजना के फॉर्म भरने रिखणीखाल गई हुई थीं। वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।
© 2026. All Rights Reserved.