हल्हानी जा रही थी कार
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर ककरालीगेट के पास हुआ हादसा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट के पास बीती रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की तत्काल मदद से कार सवार को बचा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक एनएच पर ककरालीगेट के एक पेट्रोलपंप के पास 4-5 अगस्त की दरम्यानी रात को चंपावत से हल्द्वानी जा रही एक कार (UK03C 9630) हादसाग्रस्त हो गई। बताते हैं कि सड़क पर विचरण करते एक पशु को बचाने के दौरान ये दुर्घटना हुई। कार काफी दूर तक डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर ही पलट गई। टक्कर लगने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कार सवार देव निवासी लोहाघाट को बाहर निकाला। कार सवार को मामूली चोट लगी।
© 2026. All Rights Reserved.