Saturday Oct 17, 2026

लोहाघाट-डूंगरालेटी रोड पर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़की कार में पैतृक गांव में नवरात्रि की पूजा से लौट रहे नेपाली यात्री जख्मी

लोहाघाट उपजिला अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट के डूंगरालेटी क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिरने से नेपाल के 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोहाघाट के उप जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। दुर्घटना की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अलबत्ता ग्रामीणों का कहना है कि रोड की खराब हालत हादसे की वजह हो सकती है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक आज 16 अक्टूबर की अपराह्न 3:35 बजे फरीदाबाद जा रही एक कार (HR 38 AH 7689) लोहाघाट-डूंगरालेटी रोड पर करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। सभी कार सवार अपने नेपाल स्थित अपने पैतृक गांव से पूजा कर वापस फरीदाबाद (हरियाणा) जा रहे थे। 4 घायल नेपाली फिलहाल हरियाणा के फरीदाबाद और एक उत्तर प्रदेश के नोएडा रह रहे वाला हैं।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस, SSB, राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल यात्रियों को खाई से निकला। आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से सभी घायलों को लोहाघाट अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद घायलों की हालत में सुधार है।

घायलों के नाम:

1.दक्ष (17) पुत्र बच्चन सिंह।

2.जगदीश सिंह(51) पुत्र दान सिंह।

3.सौरभ (25) पुत्र जगदीश सिंह।

4.गौरव (27) पुत्र जगदीश सिंह सभी निवासी फरीदाबाद।

5.दशरथ सिंह (35) बच्चन सिंह निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश)।

कार दुर्घटना।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.