ठुलीगाड़ से टनकपुर जा रही कार पहले मलबे में फंसी और कुछ ही पल में मलबे से करीब 100 मीटर दूर रोखड़ में लुढ़की
बाल-बाल बचे यात्री, चोटिल टनकपुर निवासी चालक को प्राथमिक इलाज के बाद मिली छुट्टी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ में एकाएक आए मलबे की चपेट में एक कार रोखड़ में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। अलबत्ता कार चालक को मामूली चोट आई। उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद चालक को डिस्चार्ज कर दिया गया।

कालीगूंठ (पूर्णागिरी) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि आज 4 सितंबर की शाम करीब 6 बजे एक कार टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ में एकाएक आए मलबे की चपेट में आ गई। ठुलीगाड़ से टनकपुर जा रही कार पहले मलबे में फंसी और कुछ ही पल में मलबे से करीब 100 मीटर दूर रोखड़ में लुढ़क गई। कार में चालक के अलावा 4 लोग सवार थे। सभी चारों यात्री बाल-बाल बचे। ड्राइवर संजय गंगवार (32) पुत्र कल्लू सिंह निवासी इमली पड़ाव टनकपुर के पांव में हल्की चोट लगी। टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद चालक को डिस्चार्ज कर दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.