Monday May 4, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत के पास हुआ हादसा

दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर रोड में हैं कई खामियां

रोड के खस्ताहाल और बचाव के उपाय के लिए आवाज उठाने पर भी नहीं उठाए गए कदम

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अलबत्ता कार के दीवार से टकराने से बड़ा नुकसान बच गया।

कार हादसा।

जानकारी के मुताबिक आज 3 मई की अपराह्न टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही एक कार NH पर DFO कार्यालय के पास एकाएक हादसाग्रस्त हो गई। कार के दीवार से टकराने से बड़ा नुकसान बच गया। कार चालक की सूझबूझ से आमने-सामने की टक्कर और बड़ा नुकसान जरूर बच गया, लेकिन हादसा सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी छोड़ गया।

All Weather Road पर जिस जगह हादसा हुआ, वह हिस्सा नगरीय क्षेत्र का भाग है। लेकिन उस जगह रोड में कई खामियां हैं। मोड़ के पास वाले इस स्थान पर सड़क की चौड़ाई कम है। सड़क के एक ओर कटाव जैसे हाल हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्रश बैरियर या पैराफिट का भी इंतजामात नहीं है। इस स्थान पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। जबकि रोड के खस्ताहाल और बचाव के लिए कई बार क्षेत्र के लोग आवाज उठाते रहे हैं। चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी बहादुर सिंह फर्त्याल का कहना है कि NH का यह स्पॉट सुरक्षा के दृष्टिगत बेहद संवेदनशील है। उनका कहना है कि खतरे को देखते हुए मरम्मत के लिए NH खंड, DM और क्षेत्रीय सांसद व राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.