Tuesday Oct 20, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में हिरण की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद का निवासी चालक अशफाक अली जख्मी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकाएक आए हिरण से एक कार टकरा गई। हिरण से टकराने के बाद कार बिजली के खंभे से टकराई। दुर्घटना में कार चालक जख्मी हो गया। घायल ड्राइवर को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा क्षेत्र के पास आज 19 अक्टूबर को एकाएक एक हिरण जंगल से रोड पर आ गया। कार की चपेट में आने से हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हिरण से टकराई कार बिजली के खंभे से टकराई। कार चालक अशफाक अली (48) निवासी मकान नंबर 891 नियर वॉटर टैंक पगोड़ा साहिबाबाद गाजियाबाद घायल हो गए। उन्हें आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल अशफाक के बाएं कंधे में चोट है। इलाज के बाद हालत में सुधार बताया गया। वहीं मौके पर मृत हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल ले जाया गया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.