Tuesday Apr 28, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूनाबोरा के पास डिवाइडर से टकराई कार

खटीमा के जख्मी तीनों लोगों का चल रहा इलाज, सभी खतरे से बाहर

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूनाबोरा के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल लोग ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा के रहने वाले हैं।

आज 27 अप्रैल पूर्वान्ह NH पर खूनाबोरा क्षेत्र में गुरुकुलम एकेडमी विद्यालय के गेट के समीप खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार संख्या यूके 04 एसी-6537 अनियंत्रित होकर एकाएक एनएच किनारे डिवाइडर टकरा गई। हादसे में 50 वर्षीय हेमचंद्र पांडेय पुत्र कृष्णानंद पांडेय निवासी अमाऊ खटीमा को हल्की चोटें आई। कार सवार 48 वर्षीय गायत्री पांडे पत्नी हेमचंद्र पांडेय और 17 वर्षीय जलज पांडेय घायल हो गए। सभी को चंपावत अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गायत्री के माथे पर ज्यादा चोट है। हेम चंद्र एवं जलज को हल्की चोटें आई हैं। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.