Tuesday Sep 8, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिपनटॉप में कार और कैंटर में हुई टक्कर

दोनों घायल खटीमा के रहने वाले हैं

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिपनटॉप में कार और कैंटर में भिड़त हो गई। टक्कर लगने से कर में सवार दो लोग जख्मी हो गए। जिन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल कार सवार।

जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिपनटॉप में आज 7 सितंबर की शाम कार और कैंटर में आमने-सामने की टक्कर लग गई। टक्कर से टनकपुर आ रही कार में सवार हो लोग घायल हो गए। दोनों (जितेंद्र उर्फ दीपक (35) पुत्र राजकुमार और हरीश गुरुंग (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह दोनों निवासी खटीमा) घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आफताब आलम ने किया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभा जोशी ने बताया कि दोनों घायलों के सिर में चोट होने से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.