Friday Sep 4, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हुई

सभी पांचों यात्री सुरक्षित

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज 21 जून को एक  जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि जीप क्रश बैरियर से टकराकर किसी तरह खाई में लुढ़कने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। वहां से गुजर रहे ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की 36वीं वाहिनी के जवानों ने रेस्क्यू किया। जवानों ने वाहन को किसी तरह वापस रोड पर पहुंचाया।

दुर्घटनाग्रस्त जीप।

जानकारी के मुताबिक आज 21 जून की पूर्वान्ह करीब 11.40 बजे NH पर सूखीढांग-सिन्याड़ी के बीच एक जीप का ब्रेक फेल हो गया। क्रश बैरियर को तोड़ते हुए जीप खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बची। जीप में एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित कुल 5 लोग सवार थे। किसी भी यात्री को बड़ी चोट नहीं आई। इसी दौरान लोहाघाट को लौट रहे ITBP के जवानों ने दुर्घटनाग्रस्त जीप को निकालकर रोड तक पहुंचाया। ITBP की 36वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने जवानों के इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए सराहना की।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.