Thursday Aug 27, 2026

संतोला डेंजर जोन में अपरान्ह 2 बजे मलबे से बंद हुआ टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग

बड़कोट संतुला के पास मलबे में चपेट में आया कैंटर वाहन।

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। संतोला डेंजर जोन के पास भारी मलबा और बोल्डर आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सवा 5 घंटे बंद रहा। आज 11 जुलाई को अपरान्ह करीब 2 बजे संतोला के डेंजर जोन में मलबे में एक कैंटर के फंसने से ये नौबत आई। अलबत्ता किसी तरह की जनक्षति नहीं हुई। इस दौरान टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी। NH बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी तादात में

यात्री फंसे रहे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि एनएच खंड ने शाम करीब सवा 7 बजे मलबे में फंसे कैंटर को निकाल एनएच को

सुचारू किया।

NH पर मलबे में फंसे कैंटर को निकालती मशीनें और लोग।

'मॉकड्रिल में लगी थी 4 लोडर मशीनें, आपदा में एक भी नहीं':

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश तिवारी के मुताबिक 2 जुलाई को हुई मॉक ड्रिल के समय चार जेसीबी और लोडर मशीन भेजी गई थी। लेकिन जब हकीकत में सड़क बंद हुई तो वहां पर एक भी मशीन नहीं थी। तिवारी ने कहा कि सड़क पर पड़ा मलबा पहले हटाया होता, तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.