Thursday Jun 11, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतार के पास कलमठ में हुआ हादसा

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतार के पास निर्माणाधीन कलमठ में एक कैंटर समा गया। हादसे में कैंटर चालक चोटिल हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

 

आज 11 जून के पूर्वान्ह चंपावत से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा कैंटर (यूके 05सीए 2330) एनएच पर छतार के पास निर्माणाधीन स्कबर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सूचना मिलते ही बाजार चौकी के प्रभारी प्रदीप जोशी मौके पर पहुंचे और अन्य वाहन चालकों की मदद से चालक को कैंटर से बाहर निकाला गया। सड़क दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर जाम की नौबत रही। स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द इस जगह मार्ग से ठीक करने की मांग की।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.