Tuesday Sep 22, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास खाई में लुढ़का

गाजियाबाद से सामान लेकर जा रहा था पिथौरागढ़

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। गाजियाबाद से सामान लेकर पिथौरागढ़ जा रहा एक कैंटर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास खाई में लुढ़क गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। चोटिल  व्यक्ति को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया।  

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज 30 मई सुबह 5:30 बजे गाजियाबाद से पिथौरागढ़ जा रहा एक कैंटर (यूपी 37एटी 7665) सिन्याडी से 1 किलोमीटर दूर बेकाबू होकर खाई में लुढ़क गया। चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने कैंटर चालक को रेस्क्यू कर टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक अनस (22) पुत्र खान मोहम्मद निवासी चुरावत थाना गुलावटी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.