Tuesday Jul 28, 2026

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लोहाघाट में कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। NMOPS (पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन) चंपावत के बैनरतले कर्मचारियों ने OPS (पुरानी पेंशन व्यवस्था) बहाल करने की मांग को लेकर लोहाघाट में कैंडल मार्च निकाला। शीतला माता मंदिर से शुरू हुआ मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मीना बाजार चौक पहुंचा। 25 जुलाई की रात निकले मार्च में शामिल कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से NPS (नई पेंशन योजना) को समाप्त कर OPS (पुरानी पेंशन व्यवस्था) लागू करने की मांग उठाई।

 

कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है और यह सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा का आधार है। नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बनाती है, इसलिए सरकार को शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में नारे लगाए। कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मार्च में शामिल थे ये लोग:

संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रकाश तड़ागी, प्रकाश उपाध्याय, जीवन ओली, नागेंद्र जोशी, गोपाल कालाकोटी, सतीश गहतोडी, कैलाश सिंह फर्त्याल, कुंवर प्रथोली, नवीन पांडेय, दिनेश जोशी, विनोद कुमार, हिमांशु मुरारी, रामप्रसाद कालाकोटी सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.