सरस्वती शिशु मंदिर दुधपोखरा में पॉजिटिव चेंज मेकर फाउंडेशन के तत्वाधान में सुलेख स्वच्छता एवं स्कूल ड्रेस प्रतियोगिता हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत। सरस्वती शिशु मंदिर दुधपोखरा में पॉजिटिव चेंज मेकर फाउंडेशन के तत्वाधान में सुलेख स्वच्छता एवं स्कूल ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर चंपावत जिला अस्पताल के दंत शल्य चिकित्सक डॉ. बबीता वर्मा, मनोचिकित्सक डॉ. दीपा पांडेय और डॉ. संदीप पांडेय ने बच्चों को सेहतमंद रहने के साथ पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दिए।



उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल व अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिशु वाटिका संयोजिका पुष्पा जोशी ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत कर भैय्या-बहनों को प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
© 2026. All Rights Reserved.