Thursday Nov 12, 2026

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ

दीर्घायु जीवन के साथ लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की

आज अपरान्ह से हरिद्वार में हो रही है मंत्रिमंडल की बैठक

देवभूमि टुडे

चंपावत/हरिद्वारा। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। मां गंगा से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई। नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। और उसके बाद मोदी 26 मई 2014 से प्रधारमंत्री हैं।

हर की पैड़ी में पूजन।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की। CM ने हरिद्वार में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के साथ गंगा पूजन एवं आरती में हिस्सा लिया। हरिद्वार में गंगा तट पर स्थित मेला नियंत्रण भवन में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा किनारे मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठकें की जा रही है। इसका आगाज 4 अक्टूबर को बनबसा की बैठक से किया गया था। कहा गया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकों के आयोजन से क्षेत्रीय जरूरतों और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों को शासन स्तर पर प्राथमिकता देने के साथ ही जनहित से जुड़े निर्णयों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.