Thursday Aug 27, 2026

चंपावत के बड़ोली गांव के कमांडेंट महेश चंद्र थ्वाल को  विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) में कमांडेंट महेश चंद्र थ्वाल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया।

चंपावत के बड़ोली गांव के जीवानंद थ्वाल और निर्मला थ्वाल के पुत्र महेश चंद्र थ्वाल ने 1998 में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक कमांडेंट परीक्षा पास  की भी। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में छह वर्ष की प्रतिनियुक्ति सेवा व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महत्वपूर्ण पदों पर उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सम्मानित कर चुके हैं।

कमांडेंट महेश चंद्र थ्वाल।

थ्वाल के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर उनके गृह क्षेत्र में लोगों में खुशी है। दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, भाजपा नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, एंजिल्स एकेडमी के प्रबंध निदेश बंशीधर थ्वाल, केदार दत्त थ्वाल, एडवोकेट गुणानंद थ्वाल, देवेश थ्वाल, खीमा थ्वाल आदि ने राष्ट्रपति पदक मिलने पर बधाई दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.