Monday Sep 28, 2026

चंपावत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी रुद्रपुर

जिला अस्पताल के PMS होंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें रुद्रपुर जिला अस्पताल के PMS (प्रमुख चिकित्साधीक्षक) की जिम्मेदारी दी जा रही है। ये आदेश स्वास्थ्य महानिदेशक ने जारी किए हैं। अलबत्ता अभी वे कार्यमुक्त नहीं हुए हैं।

 

CMS डॉ. एचएस ह्यांकी।

डॉ. एचएस ह्यांकी ने चंपावत जिला अस्पताल की जिम्मेदारी 6 नवंबर 2924 में संभाली थी। उनके कार्यकाल  में चंपावत जिला अस्पताल में कई उपलब्धियां रहीं। CT स्कैन से लेकर MRI मशीन के संचालन का आगाज भी उन्हीं के सेवाकाल में हुआ। करीब 1 वर्ष 10 माह से अधिक की सेवा देने के बाद अब उन्हें यहां से रुद्रपुर जिला अस्पताल का जिम्मा दिया गया है। अलबत्ता अभी उनके स्थान पर नए CMS को नहीं भेजा गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.