Friday Nov 6, 2026

चंपावत जिला अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था बदली

डॉ. सोनाली मंडल को CMS का अतिरिक्त प्रभार

डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने रुद्रपुर जिला अस्पताल का चार्ज लिया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी 5 नवंबर को कार्यमुक्त हो गए हैं। उन्हें यहां से रुद्रपुर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में भेजा गया है। उनके स्थान पर डॉ. सोनाली मंडल को चंपावत जिला अस्पताल में CMS की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी।

 

सीएमएस डॉ. ह्यांकी चंपावत में करीब 2 साल से इस पद पर सेवारत थे। अक्टूबर में उन्हें यहां से इसी पद पर रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि चंपावत जिला अस्पताल के लिए अभी किसी पूर्णकालिक CMS की तैनाती नहीं हुई है। अलबत्ता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सोनाली मंडल को यहां मुख्य चिकित्साधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डॉ. सोनाली मंडल।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.