लगातार बारिश की वजह से हुआ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकम में बदलाव
10 दिन तक चलेगा गोल्ज्यू महोत्सव
देवभूमि टुडे
चंपावत। आज 4 मई से इंसाफ के देव गोरलदेव की धरती चंपावत में गोल्ज्यू महोत्सव का श्रीगणेश होगा। 10 दिन तक चलने वाला महोत्सव 11 बजे से शुरू होगा। लेकिन खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत का कार्यकम स्थागित हो गया है। BJP जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने इसकी पुष्टि की है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि अब मुख्यमंत्री गोल्ज्यू महोत्सव का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
वर्चुअल कार्यकम कलक्ट्रेट से होगा।महोत्सव के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी है। इंसाफ के धाम के पास का गोरलचौड़ मैदान सज संवर चुका है। अलबत्ता बारिश की वजह से कुछ व्यवधान आया है। गोल्ज्यू महोत्सव 13 मई तक चलेगा। महोत्सव में धार्मिक गतिविधियों के अलावा 4 मई से 6 मई तक स्टार नाईट होगी। खेल एवं व्यापारिक गतिविधियां भी होंगी। विभागीय स्टॉल और विकास प्रदर्शनी भी लगेंगी।
© 2026. All Rights Reserved.