Tuesday Jun 30, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह 09:15 बजे SSB हेलीपैड चंपावत पहुंचेंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 29 जून को चंपावत का दौरा करेंगे। करीब ढाई घंटे के दौरे के दौरान CM MRI मशीन का लोकार्पण करने के अलावा चंपावत जिला अस्पताल में 62 करोड़ रुपए से बनने वाले City Centre और कॉर्बेट ट्रेल का भूमि पूजन करेंगे।

DM मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 29 जून की सुबह 09:15 बजे SSB हेलीपैड चंपावत पहुंचेंगे। 9:30 बजे CM क्रिटिकल केयर यूनिट में MRI मशीन का लोकार्पण करेंगे। 10:15 बजे MRI. सेंटर से चंपावत बस स्टेशन पहुंचेंगे। यहां CM सिटी सेंटर का भूमि पूजन, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। CM धामी पूर्वाह्न 11:30 बजे बस अड्डा चंपावत से प्रस्थान कर SSB हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

यातायात डायवर्जन प्लान:

मुख्यमंत्री के आज के दौरे के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुगम यातायात के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

प्रमुख यातायात डायवर्जन मार्ग:

खटीमा, बनबसा व टनकपुर से आने वाले वाहन: इन क्षेत्रों से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों की ओर जाना है, वे वाहन बनलेख बैरियर से ललुवापानी होते हुए भैरवा तिराहा से छतार तिराहा के रास्ते अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।

पिथौरागढ़ व लोहाघाट से आने वाले वाहन:पिथौरागढ़ एवं लोहाघाट आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहन जिन्हें टनकपुर, बनबसा व मैदानी क्षेत्रों की ओर जाना है, वे वाहन छतार तिराहे से GC तिराहा, RFC तिराहा से कापड़ी तिराहा (पुलिस लाइन) होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

भारी वाहन एवं Zero Zone संबंधी निर्देश:

भारी वाहनों पर रोक: समस्त प्रकार के भारी वाहनों को मुख्यमंत्री के आगमन से 01 घण्टा पूर्व तिलौन व बनलेख बैरियर पर रोक दिया जायेगा।

जीरो जोन व्यवस्था: मुख्यमंत्री के आगमन से आधा घंटा पूर्व vic रूट को पूर्णतः Zero Zone घोषित कर दिया जाएगा, जहाँ किसी भी प्रकार के सामान्य यातायात का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था:

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों तथा सामान्य वाहनों के सुव्यवस्थित ठहराव हेतु पुलिस द्वारा निम्नलिखित स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है:

भैरवा पार्किंग, TRC पार्किंग

सुरक्षा एवं नियंत्रण बैरियर व्यवस्था:

यातायात को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे रूट पर निम्नलिखित 8 प्रमुख स्थलों पर कड़े सुरक्षा बैरियर क्रियाशील रहेंगे:

तिलौन बैरियर

छतार तिराहा

GC तिराहा

ललुवापानी तिराहा

MES तिराहा

भैरवा तिराहा

कापड़ी तिराहा

SSB तिराहा/गणपति तिराहा।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.