टनकपुर स्टेडियम में होने वाले खेल महाकुंभ के शुभारंभ मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य भी रहेंगी मौजूद
CM धामी बनबसा के सैनिक स्मारक का लोकार्पण भी करेंगे
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 1 सितंबर को टनकपुर-बनबसा का दौरा करेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री मध्याह 12:00 बजे खटीमा से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 12:30 बजे कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर पहुंचेंगे।
दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित 'खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026' के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 03:00 बजे सैनिक स्मारक, बनबसा में नव-निर्मित सैनिक स्मारक का लोकार्पण करेंगे। वहीं कल होने वाले खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026' के शुभारंभ मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहेंगी।
© 2026. All Rights Reserved.