यात्रा दल का छलिया नृत्य, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 5 जुलाई की सुबह 10:15 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाएंगे। बाद में CM ऊचौलीगोठ में शारदा तटबंधन निर्माण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे एवं मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।










इससे पूर्व शनिवार की शाम कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का दल पर्यटक आवास गृह टनकपुर पहुंचा। जहां देवभूमि की परंपरा के अनुरूप तीर्थयात्रियों का छलिया नृत्य, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। KMVN के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर सहित तमाम अधिकारियों ने यात्रा दल का स्वागत किया। दल में कुल 49 यात्री शामिल हैं। यात्रियों के सम्मान में शनिवार रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुति हुई। लगातार दूसरे वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा का संचालन टनकपुर मार्ग से किया जा रहा है।
© 2026. All Rights Reserved.