संशोधित कार्यक्रम जारी, अब देहरादून से खटीमा पहुंचंगे
हुड्डी जन सहभागिता संरक्षण अभियान का कार्यक्रम टला
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 8 अप्रैल का बनबसा का दौरा स्थगित हो गया है। माना जा रहा है कि लगातार बारिश के मद्देनजर यह कार्यक्रम टला है।

जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अब देहरादून से सीधे खटीमा जाने का कार्यक्रम है। पूर्व में CM धामी को आज बुधवार अपराह्न 04:15 बजे आर्मी हेलीपैड बनबसा पहुंचना था, जहां से उन्हें कार से आनंदपुर (चंदनी) के लिए रवाना होना था। आनंदपुर में मुख्यमंत्री को हुड्डी नदी जन सहभागिता संरक्षण अभियान में हिस्सा लेना था। अलबत्ता अब CM का यह कार्यक्रम नहीं होगा।

© 2026. All Rights Reserved.