डेविड पेंटर स्कूल गुदमी में होगा कार्यक्रम, रात्रि विश्राम खटीमा में
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 23 नवंबर को बनबसा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। CM लालकुआं से हेलीकॉप्टर से अपराह्न 3:20 बजे बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से कार से 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल गुदमी पहुंचकर लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4:40 बजे वह कार से खटिमा रवाना होंगे और 5 बजे नगला तराई स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम खटिमा में ही करेंगे।
© 2026. All Rights Reserved.