Monday Nov 23, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में165.67 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

कहा-इन योजनाओं से चंपावत जिले के विकास को मिलेगी गति

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के विकास के लिए 165.67 करोड़ रुपये की कुल 54 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 20.287 करोड़ रुपये की 21 योजनाओं का लोकार्पण और 145.3886 करोड़ रुपये की लागत की 33 योजनाओं का शिलान्यास  किया गया। आज 23 नवंबर को बनबसा गुदमी के डेविड पेंटर स्कूल में 165 करोड़ रुपये की लागत वाली 54 विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि इन योजनाओं से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में ये विकास के मील का पत्थर साबित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल माफियाओं के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की है। प्रदेश में अब तक 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उत्तराखंड का नकल विरोधी कानून देश के लिए उदाहरण बन रहा है। उन्होंने दंगा विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे फैसले लिए गए हैं। सीएम धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण पर कहा कि घटना के दिन ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की गई और तीनों आरोपितों को उम्रकैद की सजा हुई।

कांग्रेस पर हमलावर रहे सीएम:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मंत्र बांटो और राज करो है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख भोगने का माध्यम है, जबकि भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। विपक्ष झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

इन योजनाओं का लोकार्पण हुआ:

किमतोली-रौसाल से अखिलतारिणी-खिलपति-दिगालीचौड़ मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधार, पूर्णागिरी मंदिर घाटी क्षेत्र (चूका) में हेलीपैड निर्माण, ताड़केश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण, मानेश्वर में पर्यटन अवस्थापना विकास, ग्राम गैड़ाख्याली नंबर 1 की बाढ़ सुरक्षा योजना, लोहाघाट डायट में मिनी खेल मैदान, बनबसा थाने में नवीन प्रशासनिक भवन, लोहाघाट उप जिला अस्पताल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, टनकपुर ट्रॉमा सेंटर की मरम्मत एवं रखरखाव, GIC पुलहिंडोला में जीव विज्ञान प्रयोगशाला, ग्राम पंचायत

दूधौरी में पंचायत भवन, ग्राम पंचायत नायल, कठाड़-कमैला, वैला, चौड़ी राय, खैसकांडे और नौलियागांव में पंचायत भवन, लोहाघाट में डॉक्टर्स के ट्रांजिट हॉस्टल, ईवीएम-वीवीपैट गोदाम में सुरक्षा कर्मियों के लिए डोरमेट्री, लोहाघाट में कब्रिस्तान की चाहरदीवारी, संपर्क मार्ग एवं शौचालय, लोहाघाट उप जिला अस्पताल में शल्य चिकित्सा कक्ष।

इन 33 योजनाओं का हुआ शिलान्यास:

लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत-कफलीखान-भनौली मोटर मार्ग सुधारीकरण व डामरीकरण, धौलीगांव-पारस-रिखोली मोटर मार्ग सुधार, एसएच-10 से ठीक तक मोटर मार्ग निर्माण, छनियाचौड़ से सातखाल तक डामरीकरण एवं सुधार, बड़ाखान-बिसराड़ी-अली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधार, शहीद शिरोमणि चिलकोटी (गौड़ी-किमतोली) मोटर मार्ग सुधार, क्वारखोली-पम्दा मोटर मार्ग पुनर्निर्माण एवं सुधार, फोर्ती के त्यौंदर बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण, फोर्ती के भूमिया बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण, फोर्ती महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, रीठा-रमक मोटर मार्ग का 20 किमी हिस्सा सुधार एवं नवीनीकरण, सूखीढांग-श्यामलाताल-कांडा मोटर मार्ग सुधार, चंपावत-खेतीखान मार्ग से बंगड़ी-भुवनेश्वर होते हुए डुगलानी तोक तक सड़क सुधार, मानेश्वर चौड़ा-राजपुरा मार्ग से गौड़ी मिलान एवं लमकनिया मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स,  बूड़ाखेत-अमकड़िया मोटर मार्ग सुधार, मैरौली-कैरौली मोटर मार्ग पर रतिया नदी में 30 मीटर स्पान पुल निर्माण, टनकपुर क्षेत्र में जल निकासी योजना, बनबसा क्षेत्र में जल निकासी योजना, जीआईसी मडलक में आठ कमरों का निर्माण, ग्राम किमतोली में सामुदायिक भवन निर्माण, दिगालीचौड़ में किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए पोल्ट्री मदर प्लांट, पूर्णागिरी मेले के लिए सेलागाड़ में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन, टनकपुर-बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी आंतरिक मार्ग निर्माण, टनकपुर के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में अनावासीय भवनों का अवशेष निर्माण, मूलाकोट में धचूड़ा बाजार से इंटर कॉलेज तक दीवार सहित इंटरलॉकिंग टाइल्स, क्वारासिंग (अमोड़ी) में भगवती दुर्गा मंदिर का विकास एवं सौंदर्यीकरण, पुनौली गोगना तोक में ब्रह्मचारिणी मेला

स्थल विकास, बसुधूरा से सेला तक संपर्क मार्ग निर्माण, पंचनी में भगवती मेला स्थल का सौंदर्यीकरण, बुग्गाख्याली के भागेश्वर मेला स्थल का सौंदर्यीकरण, लोहाघाट क्षेत्र के 11 प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार, ठांटा के दूधाधारी भगवती मेला स्थल पर दर्शक दीर्घा एवं ध्यान केंद्र निर्माण, घुरचुम के ध्यौली मेला स्थल का सौंदर्यीकरण।

मौजूद रहे ये लोग:

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्मल माहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, पूरन महरा, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय, दर्जा मंत्री हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी, सुभाष बगौली, मुकेश महराना, जिला पंचाायत सदस्य सरस्वती चंद, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, विपिन कुमार, पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रकाश तिवारी, सुनीता मुरारी, मुकेश जोशी, दीपा जोशी, मुवश्शीर अली, कमलेश भट्ट, तुलसी कुंवर, गुदमी के ग्राम प्रधान भरत प्रसाद, डीएम मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव, सीडीओ अजय सिंह, एडीएम केएन गोस्वामी, एसडीएम प्रमोद कुमार आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.