Wednesday Apr 1, 2026

SSB की पंचम वाहिनी में मुख्यमंत्री धामी ने 'एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान के अंतर्गत SSB की पंचम वाहिनी में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृभूमि के प्रति हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है।

CM ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। पौधारोपण से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, जवानों एवं आमजन से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने मुख्यमंत्री को सशस्त्र सीमा बल की तरफ से स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर DM मनीष कुमार, SP रेखा यादव, उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट खरात अजित सूर्यकांत और SSB के कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.