Monday Feb 23, 2026

DM मनीष कुमार ने आयोजकों संग की चर्चा

लोहाघाट में आयोजित 2 दिनी महोत्सव 26 से, 27 को CM पुष्कर सिंह धामी के आने की संभावना

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी ने व्यवस्थाओं पर मंथन किया। CM पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट आने की संभावनों को देखते हुए DM मनीष कुमार ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। होली रंग महोत्सव 26 और 27 फरवरी को होगा।

आज 22 फरवरी को समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि रंग महोत्सव में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को  होली की निर्धारित पोशाक में आना अनिवार्य होगा। 

DM ने रंग महोत्सव के बारे में चर्चा की। जीवन मेहता ने कार्यक्रम की रूपरेखा DM के समक्ष प्रस्तुत की। बताया कि 27 फरवरी को CM के लोहाघाट आने की संभावनाएं हैं। जिसके लिए महोत्सव समिति ने स्वागत की तैयारियों के अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। नरेश राय के संचालन में हुई बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, सुभाष बगौली, सतीश पांडेय, दिनेश सुतेड़ी, कैलाश बगौली, मुकेश साह, पारस जुकरिया, दीपक सुतेड़ी, जगदीश लाल साह, डीडी पांडेय, शैलेंद्र राय, प्रकाश राय, चंद्रशेखर बगौली, जगदीश जोशी, राजू गड़कोटी, अमित साह, कैलाश फर्त्याल, रघुवर मुरारी, मनीष फर्त्याल, किरन पुनेठा, सुशीला बोहरा, सुधा खर्कवाल, मीना ढेक, गंगा जोशी, सोनम माहरा, लता खर्कवाल, भारती माहरा, अल्का ढेक, पुष्पा देउपा, सुमन जोशी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.