तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना के पराक्रम को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया
देवीधुरा के बगवाल मेले के दौरान हुआ पुस्तक का विमेाचन
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। 'ऑपरेशन सिंदूर' पुस्तक का मां वाराही धाम देवीधुरा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी द्वारा लिखित इस पुस्तक में भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि रीता गहतोड़ी ने ऑपरेशन सिंदूर पर काव्य संग्रह लिखकर देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम को शब्दों में पिरोने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का साहित्य सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ ही नहीं पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना भी जागृत करता है। धामी ने कहा कि पुस्तक के माध्यम से भारतीय सेना के साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रभावी ढंग से सामने रखने का प्रयास किया गया है।
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सुरक्षा बलों के पराक्रम से जुड़ा महत्वपूर्ण सैन्य अभिमान रहा है। देवीधुरा में 28 अगस्त को बगवाल मेले के दौरान हुए विमोचन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, डीएम मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया सहित कई लोग मौजूद थे।


सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही हैं रीता गहतोड़ी:
चंपावत/लोहाघाट। 2013 में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही हैं। नशामुक्ति, साक्षरता, बालिका सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और छूआछूत के खिलाफ, जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत लोहावती नदी गंगा सफाई अभियान चलाती रही हैं। साथ ही लेखनी के जरिए समाज को जगाने का भी काम कर रही हैं। तीलू रौतेली सम्मान के अलावा 2014 में महिला समाख्या द्वारा सम्मान 2014, कोरोना वॉरियर और जिला प्रशासन द्वारा नशा उन्मूलन हेतु सम्मानित की जा चुकी है। इसी साल देहरादून में राज्यपाल भी सम्मानित कर चुके हैं। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की चंपावत की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। रीता गहतोड़ी का आकशवाणी में काव्य प्रसारण भी हो चुका है।
अब तक ये पुस्तकें लिख चुकी हैं रीता गहतोड़ी:
योग की महिमा, श्रीमद्भागवत गीता।

© 2026. All Rights Reserved.