Thursday Aug 27, 2026

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रशासन और जन प्रतिनिधियों ने लिया सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 27 अगस्त को धूरा (चौड़ाकोट) में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026 में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति और आम लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। डीएम मनीष कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

तैयारियों का जायजा लेते DM एवं अन्य अधिकारी।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। डीएम ने हेलीपैड, सेफ हाउस, सुरक्षा, पार्किंग, मंच, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, शौचालय, यातायात एवं बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस ब्रजवाल, दर्जा मंत्री हेमा जोशी, किरन देवी व मनोज कालाकोटी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, जिला पंचायत सदस्य हिमानी बोहरा के प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा, एसडीएम प्रमोद कुमार, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया, सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.