Saturday Sep 19, 2026

राजकीय पॉलीटेक्रिक के छात्र सोमेंद्र सिंह बोहरा की 18 अप्रैल को

गोरलचौड़ मैदान में भाला लगने से मौत हो गई थी

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में भाला लगने से 18 अप्रैल को राजकीय पॉलीटेक्रिक के छात्र सोमेंद्र सिंह बोहरा की मौत हो गई थी। आज 16 मई को देवीधुरा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक छात्र के पिता गोपाल सिंह बोहरा से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के रूप में चेक सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित कई लोग मौजूद थे।

 

चंपावत के मछियाड़ गांव निवासी 19 साल के सोमेंद्र सिंह बोहरा की गोरलचौड़ मैदान में भाले की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पिता भोपाल सिंह बोहरा गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। इस हादसे के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। साथ ही परिवार में सोमेंद्र की मां के अलावा 3 बहनें हैं। 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.