Saturday Sep 19, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प, टी-गार्डन में चला वृहद स्वच्छता अभियान

जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया श्रमदान

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज 16 सितंबर की सुबह 7:00 बजे टी-गार्डन, सिलिंगटाक में “सेवा संकल्प अभियान—स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के तहत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टी-गार्डन एवं आसपास के क्षेत्र में  सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान कूड़े का उचित निस्तारण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के संकल्प के साथ लोगों ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ चंपावत के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया गया।

DM मनीष कुमार ने CM पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, स्वच्छता और जन सहभागिता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

सफाई अभियान।

DM ने कहा कि चंपावत प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला जिला है। ऐसे में यहां के पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के साथ-साथ जन सेवा और जन भागीदारी की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर चंपावत बनाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

मौजूद थे ये लोग:

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, दर्जा मंत्री मुकेश महराना, KMVN निदेशक  रोहित बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, अध्यक्ष सुनील पुनेठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, प्रभारी CDO अजय सिंह, एपीडी विमी जोशी आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.