शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करने के अलावा जन संवाद कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री लेंगे हिस्सा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 7 फरवरी को चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र का दौरा करेंगे। DM मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 फरवरी को शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करने के अलावा जन संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
CM पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार 10:50 बजे टनकपुर में 'शारदा कॉरिडोर' परियोजना का शिलान्यास करेंगे। माघ खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मध्यान्ह 12:00 बजे से अपरान्ह 1:45 बजे तक बनबसा NHPC विश्राम गृह में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेंगे। बाद में मुख्यमंत्री ऊधमसिंह नगर को रवाना होंगे।
© 2026. All Rights Reserved.