Thursday Feb 26, 2026

लोहाघाट के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाध्यक्ष सामंत की अध्यक्षता में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई

लोहाघाट रंग महोत्सव के शुभारंभ मौके पर 27 फरवरी को शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 27 फरवरी को प्रस्तावित के लोहाघाट दौरे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विभिन्न तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से 27 फरवरी को लोहाघाट के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री की भागीदारी, निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण और नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। 

भाजपा तैयारी बैठक।

जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने बताया कि CM के दौरे को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। विशेषकर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति और प्रगति को देखते हुए उन का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री विख्यात होली रंग महोत्सव में शामिल होंगे। उम्मीद जताई गई कि CM नगरवासियों को भूमि फ्री होल्ड जैसी और बड़ी सौगात दे सकते हैं।

बैठक में प्रदेश भाजपा मंत्री निर्मल सिंह माहरा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, गिरीश कुवर, राजू गडकोटी, गोविंद सिंह बोहरा, जीवन गहतोड़ी, गौरव पांडेय, राहुल जोशी, दीपक जोशी, योगेश जोशी, बलवंत गिरी सहित अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

तैयारी का जायजा लेते भाजपा नेता।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.