CM पुष्कर सिंह धामी ने शारदा रिवर फ्रंट सहित 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन व 5 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया
विकास और सांस्कृतिक विरासत के संतुलन से ही उत्तराखंड की पहचान: मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के विकास के लिए शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना सहित ₹319 करोड़ से अधिक की 20 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। आज 7 फरवरी को शारदा घाट क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगी और चंपावत को पर्यटन, आस्था तथा आधुनिक शहरी सुविधाओं के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। CM ने 4 घोषणाएं भी की।
चंपावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है, जो आध्यात्मिक चेतना जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। मां शारदा ज्ञान, विद्या और संस्कार की प्रतीक हैं। उनके पावन धाम के घाटों का विकास करना सौभाग्य का विषय है। कहा कि विकास और सांस्कृतिक विरासत के संतुलन से ही उत्तराखंड की पहचान है। चम्पावत भविष्य में आदर्श, सशक्त एवं आत्मनिर्भर जिले के रूप में स्थापित होगा।
CM ने कहा कि इन योजनाओं से शिक्षा, सड़क, पर्यटन, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाया जाएगा। इससे सीमांत क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।





CM की 4 घोषणाएं:
1.टनकपुर में सामुदायिक ऑडिटोरियम की स्थापना।
2.डांडा ककनई में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का विकास।
3.खिरद्वारी को ट्राइबल टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
4.अटल उत्कृष्ट GGIC टनकपुर में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार।
इन योजनाओं के हुए लोकार्पण:
1- जीआईसी देवीधुरा में दो-प्रयोगशाला व दो कक्षों का निर्माण-93.70 लाख 2- जीआईसी कामाज्यूला में चार कक्षों की मरम्मत-97.50 लाख 3- पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर का विकास कार्य-2.29 करोड़ 4- लोहाघाट पॉलीटेक्निक में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण-4.40 करोड़ 5- मुड़ियानी नर्सरी में चैनलिंग फैंसिंग व ट्यूबवैल निर्माण - 93.77 लाख
इन योजनाओं के हुए शिलान्यास:
1- बस्तिया में टनकपुर-अस्कोट सड़क सुधारीकरण-1.15 करोड़ 2- सुयालखर्क-पुनाबे मिलान सड़क सुधारीकरण-3.20 करोड़ 3- चूका क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण-1.87 करोड़ 4- धूनाघाट-बसोट सड़क का नव निर्माण-83.00 लाख 5- कामाज्यूला-भनार-रैघाड़ी सड़क सुधारीकरण- 6.66 करोड़ 6- सांगो-धिंघारूकोट-बांस बस्वाड़ी सड़क सुधारीकरण-89.36 लाख 7- बेलखेत में क्वैराला नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य-1.25 करोड़ 8- बमनपुरी में हुड्डी नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य-1.54 करोड़ 9- लोहाघाट पीजी कॉलेज में परीक्षा हॉल निर्माण-6.72 करोड़ 10-चम्पावत एसएसजे कैंपस में पुस्तकालय, चहारदिवारी व मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण-20.45 करोड़ 11- कस्तूरबा गांधी छात्रावास में विस्तारीकरण कार्य- 3.84 करोड़ 12-चम्पावत में होमगार्ड्स कार्यालय का अनावासीय भवन निर्माण- 2.24 करोड़ 13- शारदा घाट पुनर्विकास प्रथम चरण- 107.35 करोड़ 14- चम्पावत में सिटी ड्रेनेज प्लान प्रथम चरण-66.49 करोड़ 15- जिले में इकॉलोजिकल कॉरिडोर कार्य- 85.23 करोड़
मौजूद थे ये लोग:
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी,उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख, अंचला बोहरा, टनकपुर के विपिन कुमार, बनबसा की रेखा देवी, लोहाघाट के गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री निर्मल मेहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रकाश तिवारी, हेमा जोशी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, DM मनीष कुमार, SP अजय गणपति, CDO डॉ. जीएस खाती सहित अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि।

© 2026. All Rights Reserved.