विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम सहित जनप्रतिनिधियों से वार्त्ता करेंगे
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 18 अक्टूबर को चंपावत जिले का दौरा करेंगे। सीएम चंपावत में सर्किट हाउस का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास सहित कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम बाद में बनबसा में कई कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून हेलीपैड से 12 बजे चंपावत सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां सीएम विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। चंपावत बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भी सीएम शपथ दिलाएंगे। बाद में 1.05 बजे नागार्जुन पार्क चंपावत का लोकार्पण होगा। सीएम धामी 1.40 बजे चंपावत रोडवेज स्टेशन के पास न्यू तिवारी होटल पहुंचेगे। मुख्यमंत्री 1.45 बजे से 2.45 बजे तक जन प्रतिनिधियों के साथ भेंट वार्ता करेंगे। अपरान्ह 3.15 बजे सीएम होटल न्यू तिवारी से सर्किट हाउस रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री चंपावत से 3.50 बजे बनबसा एनएचपीसी हेलीपैड पहुचेंगे। 4.10 बजे रन फॉर नशा मुक्ति अभियान एवं सीएसआर के अंतर्गत टाटा योत्रा वाहनों का फ्लैग ऑफ करेंगे। बाद में नव स्थापित हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण एवं सुंदर कांड में हिस्सा लेंगे। 4.50 बजे बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट आदि निर्माण कार्यों का शुभारंभ एवं खिलाडिय़ों को पुरस्कार व किट वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम 5.50 बजे मिनी स्टेडियम से खटीमा नगला तराई जाएंगे।
© 2026. All Rights Reserved.