Friday May 15, 2026

चंपावत के क्रिटिकल केयर यूनिट ब्लॉक पहुंचकर MRI मशीन सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण भी करेंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 4 मई को चंपावत के एक दिनी दौरे पर रहेंगे। DM मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे SSB हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे जिला चिकित्सालय के निकट स्थित CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) ब्लॉक पहुंचकर MRI मशीन सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण करेंगे।

अस्पताल के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 11 बजे गोरल देव मंदिर पहुंचकर पूजन एवं विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे। बाद में 11:15 बजे CM धामी गोरलचौड़ मैदान में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री गोरलचौड़ मैदान में आयोजित 10 दिनी गोलज्यू महोत्सव के शुभारंभ मौके में शिरकत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.