आज अपराह्न 04:30 बजे से 45 मिनट तक टनकपुर के गांधी मैदान में चल रहे दशहरा महोत्सव में रहेंगे मुख्यमंत्री
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 3 अक्टूबर को टनकपुर के दशहरा महोत्सव में शिरकत करेंगे। DM मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 04:15 बजे टनकपुर स्टेडियम के अस्थाई हैलीपैड पहुंचेंगे।
यहां से CM 04:25 बजे कार से अपराह्न 04:30 बजे टनकपुर के गांधी मैदान पहुंचेंगे। जहां वे 1 अक्टूबर से शुरू दशहरा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री अपराह्न 05:15 बजे गांधी मैदान से कार ने निजी आवास नगला तराई, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के लिए रवाना होंगे।
© 2026. All Rights Reserved.